लखनऊ। कोरोना संक्रमण के घटने के तुरंत बाद ही राजधानी एक बार से फिल्मी सितारों की आमद से गुलजार हो गया है। शहर में अभिनेता जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार फिल्म सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के लिए आये हुए हैं। फिल्म की शूटिंग बुधवार को शुरू भी हो गयी है। पहले दिन फिल्म की शूटिंग लॉ मार्टिनियर में हुई। जिसमें जॉन और दिव्या के साथ स्थानीय कलाकार के सीन फिल्माए गये।
इस फिल्म में जॉन सत्या के किरदार निभा रहे है, वहीं दिव्या एक नेता के किरदार में होंगी, जिनका नाम विद्या है। शहर के अजय सिंह दिव्या के पीए का किरदार निभा रहे हैं, वहीं कपिल तिलहरी भी एक बिजनेसमैन की भूमिका में नजर आयेंगे। प्रीति शुक्ला और सोम गांगुली पत्रकार की भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म की शूटिंग कई अलग अलग लोकेशन पर होगी। करीब दो महीनों तक लखनऊ के साथ शिवगढ़ रिजॉर्ट और मलिहाबाद में शूटिंग होगी। वहीं विजय राज स्टारर वेब सीरीज 84 की शूटिंग इन दिनों शहर में चल रही है। इसका शूटिंग शेड्यूल भी करीब दो महीने का है। जिसमें अधिकांश हिस्सा लखनऊ में ही शूट किया जाना है। विजय राज भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी इन दिनों शहर में हैं। उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज लाहौर कॉन्फिडेंशियल की शूटिंग शुरू कर दी है। इसका शेड्यूल शहर में एक महीने तक का है। जिसमें पुराने लखनऊ में फिल्म के ज्यादातर सीन शूट होंगे। अभिमन्यु सिंह, करिश्मा तन्ना और संदीप यादव इस सीरीज में अहम भूमिका में नजर आयेंगे। इसके अलावा रजनीश दुग्गल स्टारर फिल्म बगावत की भी शूटिंग सोमवार से शुरू चुकी है। फिल्म में उनके साथ विक्रम गोखले, अनिरुद्ध दवे, शिशिर शर्मा अहम भूमिका में हैं। कार्तिक आर्यन भूलभुलैया 2 की शूटिंग इस महीने के अंत तक दोबारा शुरू करेंगे। फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें